साल्टलेक में डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड की कोशिश की | Sanmarg

साल्टलेक में डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर सुसाइड की कोशिश की

विधाननगर: साल्टलेक जी. सी ब्लॉक के 30 नंबर मकान के फर्स्ट फ्लोर स्थित फ्लैट में बुधवार की सुबह पत्नी की हत्या कर पति ने आत्महत्या की कोशिश की। मृत महिला का नाम मंदिरा मित्र बताया गया है, जबकि पति का नाम जगन्नाथ मित्र बताया गया है। जगन्नाथ डिफेंस में रह चुके हैं जहां वह डॉक्टर थे। रिटायर होने के बाद साल्टलेक के उस मकान में दोनों रह रहे थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 7.30 घर में काम करने वाली नौकरानी काम में आयी तो देखा कि मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बाथरूम में मंदिरा का शव पड़ा हुआ है और पास में ही जगन्नाथ भी गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उन्होंने इस घटना की जानकारी पास में रह रहे विधाननगर के पार्षद राजेश चिड़ीमार को दी। उन्होंने घटना की जानकारी विधाननगर दक्षिण थाने को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अवस्था में जगन्नाथ को इलाज के लिए ईएम बाईपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मौके से बरामद हुआ नोट

घटनास्थल से पुलिस ने 3 चाकू, मेडिसिन स्ट्रिप और एसिड की बोतल बरामद की है। साथ ही एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें 4 लाइन बांग्ला और बाकी का हिस्सा इंग्लिश में लिखा हुआ है। इस घटना के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है, लेकिन चिट्ठी के इंग्लिश वाले हिस्से में कई सारे आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि जगन्नाथ मानसिक अवसाद से पीड़ित थे। वहीं बताया जाता है कि उनकी दो बेटियां थी जिनकी शादी हो गयी थी। इलाके के लोगों ने महिला को जेंटेल लेडी बताया। घटना की सूचना पर विधाननगर के पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा एवं विधाननगर के विधायक व दमकल मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे एवं हालातों का जायजा लिया।

Visited 67 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर