विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास ना जलाया जाये ईंधन, निगम चलायेगा अभियान | Sanmarg

विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास ना जलाया जाये ईंधन, निगम चलायेगा अभियान

कोलकाता : धर्मतल्ला बस टर्मिनस के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट में केएमसी ने रिपोर्ट दाखिल की है। इस मामले के आवेदनकर्ता पर्यावरणविद सुभाष दत्ता हैं। मामले में कोलकाता नगर निगम से कहा गया है कि विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास 3 कि.मी. के रेडियस में ईंधन ना जलाया जाये, इसे लेकर निगम को अभियान चलाना हाेगा। निगम समय-समय पर चलाए गए अभियान का रिकॉर्ड रखेगा और उन व्यक्तियों का रिकॉर्ड रखेगा जिन्हें स्वच्छ ईंधन के उपयोगकर्ता के उद्देश्य से वैकल्पिक सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अदालत को सूचित किया गया है कि, बचाव पक्ष ने 13 मार्च, 2024 को ड्रोन सर्वेक्षण की अनुमति दी थी और ड्रोन सर्वेक्षण 12 अप्रैल, 2024 को आयोजित किया गया था। राज्य सरकार अदालत को अगली तारीख पर एस्प्लेनेड क्षेत्र में मल्टी-मॉडल परिवहन प्रणाली के संबंध में आगे की प्रगति से अवगत कराएगा। कोर्ट ने कहा कि राज्य इसमें शामिल तीन इलाकों में बस टर्मिनस को स्थानांतरित करने के संबंध में न्यायालय को एक समयबद्ध कार्यक्रम प्रदान करेगा। इसके अलावा अगली तारीख पर विक्टोरिया मेमोरियल के आस-पास यातायात समन्वयन के संबंध में एक रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगा। कोर्ट को बताया गया कि, बार की तीनों शाखाओं ने कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के चेयरपर्सन को पत्र लिखा था। निस्संदेह, कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐसे अनुरोध पर शीघ्रता से विचार करेंगे। कोर्ट को सूचित किया गया है कि, बार की तीनों शाखाओं ने उच्च न्यायालय के आसपास बिना शुल्क भुगतान के पार्किंग स्थल उपलब्ध कराने के लिए कोलकाता नगर निगम से संपर्क करने का प्रस्ताव रखा है। 26 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई की जायेगी।

Visited 28 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर