West Bengal Weather: बंगाल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में बढ़ेगी गर्मी | Sanmarg

West Bengal Weather: बंगाल के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में बढ़ेगी गर्मी

कोलकाता: आज सुबह कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच आज मंगलवार(23 अप्रैल) को असहनीय गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जानकारी दी है। दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के जिलों में शनिवार तक लू की चेतावनी जारी की गई है।

लू की चेतावनी

मौसम कार्यालय ने कहा कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में शनिवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मेदिनीपुर, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान के कई हिस्सों में अत्यधिक लू चलने की आशंका है। उत्तर बंगाल के मालदा और दिनाजपुर में भी लू चलने की संभावना है।

यहां और बढ़ेगा तापमान

अगले 3 दिनों में दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ जाएगा। उत्तर बंगाल के जिलों में भी तापमान बढ़ेगा। अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें: Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

आज किन जिलों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, आज मेदिनीपुर, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा आज दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग में भी बारिश की आशंका जताई गई है

ये भी देखे..

Visited 165 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर