West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के 4 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी | Sanmarg

West Bengal Weather: दक्षिण बंगाल के 4 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, बढ़ेगी गर्मी

कोलकाता: राज्य में बीते दो दिनों से मौसम गर्म है। अलीपुर मौसम विभाग ने आज जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हवा में नमी बढ़ने से भी परेशानी बढ़ेगी।

इन 4 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
मौसम विभाग ने गुरुवार(16 मई) को दक्षिण बंगाल के चार जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की है। ये चार जिले हैं पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि अगले सोमवार तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने की संभावना है। मौसम विभाग की नजर चक्रवात पर है। वहीं, शनिवार-रविवार को दक्षिण बंगाल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है। गुरुवार को कोलकाता में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, कूच बिहार, अलीपुरद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि, दिनाजपुर और मालदा में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल उत्तर बंगाल के किसी भी जिले में लू की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

 

Visited 345 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर