West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना, ठंड से ठिठुरे लोग | Sanmarg

West Bengal Weather: बंगाल के कई जिलों में बारिश की संभावना, ठंड से ठिठुरे लोग

कोलकाता: मकर संक्रांति के बाद से राज्य में मौसम में बदलाव की संभावना है। ठंड बीते कई दिनों से कड़ाके की पड़ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कड़ाके की ठंड के साथ ही राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। जिसके बाद कंपकंपी और बढ़ सकती है। आज यानी मंगलवार(16 जनवरी) को दक्षिण 24 परगना और पूर्व मिदनापुर जिलों के कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

कोलकाता, हावड़ा में कब होगी बारिश ?

कल यानी बुधवार से शुक्रवार तक उत्तर व दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा, कोलकाता, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मु​र्शिदाबाद और नदिया जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कल से उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।

13.9 डिग्री पहुंचा कोलकाता का न्यूनतम तापमान

बीते दिन सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था, हालांकि सुबह 10 बजे के बाद से मौसम में सुधार हुआ। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि राज्य में उत्तर से दक्षिण में आगामी 2 दिनों तक न्यूनतम यानी रात के तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। गुरुवार से धीरे-धीरे तापमान बढ़ सकता है।

कई जिलों में चल रही है शीतलहर

राज्य के कई जिलों में शीतलहर चल रही है। पुरुलिया जिले में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। दक्षिण बंगाल में सबसे अधिक ठंड पुरुलिया में रिकॉर्ड की गयी जबकि उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण सोमवार की सुबह के समय दक्षिण बंगाल के विभिन्न हिस्सों में ट्रैफिक सेवा प्रभावित रही।

Visited 2,216 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर