Kolkata News : सास की हत्या कर थाना पहुंची बहू, कहा : बहुत परेशान करती थी | Sanmarg

Kolkata News : सास की हत्या कर थाना पहुंची बहू, कहा : बहुत परेशान करती थी

कोलकाता : शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी बच्चा नहीं होने के कारण सास रोजाना बहू को ताना देती थी। सास की शिकायतों के कारण आए दिन दोनों के बीच विवाद होते रहता था। रोजाना के विवाद से परेशान होकर रविवार की सुबह बहू ने धारदार हथियार से हमला कर सास की हत्या कर दी। मृतका का नाम जमुना नस्कर (76) है। घटना महेशतल्ला थाना क्षेत्र के मोल्लारगेट सपा रायपुर इलाके की है। आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 6.30 बजे सास द्वारा बहू को ताना दिए जाने पर वह आक्रोशित हो गई और धारदार हथियार से सास पर हमला कर दिया। इस घटना में वृद्धा बुरी तरह घायल हो गई और जमीन पर गिर गई । इसके बाद बहू भारती नस्कर ने माहेशतल्ला थाने में पहुंचकर ड्यूटी अधिकारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल में पहुंच कर बुजुर्ग महिला को उद्धार कर स्थानीय विद्यासागर जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त बहू भारती नस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जिला के अधिकारियों के अनुसार इस घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

 

Visited 102 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर