पहली बार मोदी कैबिनेट में सुकांत को मिली जगह, शान्तनु भी लिए शपथ | Sanmarg

पहली बार मोदी कैबिनेट में सुकांत को मिली जगह, शान्तनु भी लिए शपथ

कोलकाता : रविवार को मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल से 2 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। पश्चिम बंगाल से बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार और बनगांव के सांसद शान्तनु ठाकुर राज्य मंत्री बनाये गये हैं। बंगाल से जस्टिस अभिजीत गांगुली का नाम भी चर्चा में था। इसके अलावा सौमित्र खान ने भी दबाव बनाया था लेकिन अंतिम वक्त पर समय के अनुसार वे कल पीछे हट गये थे तथा कहा था कि कुछ लोग जानबूझ कर अफवाह फैला रहे हैं। मंजुल कृष्ण ठाकुर के पुत्र शान्तनु ठाकुर ने दूसरी बार मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले भी वह केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कुर्ता के साथ जैकेट पहन रखा था। शान्तनु ठाकुर और सुकान्त मजूमदार ने अंग्रेज़ी में शपथ ली। सुकांत मजूमदार इस दौरान पारंपरिक धोती कुर्ते में नज़र आये। दोनों सांसदों के राज्य मंत्री बनने के बाद बालुरघाट और बनगांव में भाजपा समर्थकों ने जश्न मनाया। सुकांत मजूमदार ने अपने निकटतम तृणमूल उम्मीदवार को 10000 से अधिक मतों से हराया जबकि शान्तनु ठाकुर 1 लाख से अधिक वोटों से विजयी हुए। शान्तनु ठाकुर मतुआ प्रभावित बनगांव क्षेत्र से आते हैं जबकि सुकांत मजूमदार भाजपा के मज़बूत गढ़ उत्तर बंगाल के बालुरघाट से हैं। यहां उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोदी कैबिनेट में बाबुल सुप्रियो, देबश्री चौधरी, सुभाष सरकार, जॉन बारला, निशीथ प्रमाणिक भी मंत्री रह चुके हैं। हालांकि बाबुल तृणमूल में जा चुके हैं जबकि इस बार देबश्री चौधरी, निशीथ प्रामाणिक और सुभाष सरकार चुनाव में हार गये। वहीं जॉन बारला को इस बार टिकट नहीं मिला है।

Visited 172 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
1
0

Leave a Reply

ऊपर