संदेशखाली में पुलिस कैंप पर हमला, 1 कांस्टेबल घायल | Sanmarg

संदेशखाली में पुलिस कैंप पर हमला, 1 कांस्टेबल घायल

बशीरहाट: लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय बलों की कई कंपनियां बंगाल आ चुकी है। इस बीच मतदान से पहले संदेशखाली में फिर अशांति फैलाने की कोशिश हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपद्रवियों ने शितुलिया पुलिस कैंप पर हमला किया। देर रात पुलिस कैंप के अंदर सिपाही पर हमला किया गया, सिर पर रॉड से वार किया गया। इस हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया है। जवान को गंभीर हालत में कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरी घटना सोमवार रात 11 बजे के आस-पास की है जब बदमाश शितुलिया पुलिस चौकी में घुस गए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में TMC नेताओं का थाने के बाहर धरना जारी, AAP का मिला समर्थन

संदेशखाली के शितुलिया में अचानक कुछ लोगों ने सोमवार रात को पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें घायल अवस्था में संदेशखाली के खुलना अस्पताल ले जाया गया। वहां कांस्टेबल की हालत और बिगड़ने पर उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर