फरार भारतीय पति को ढूंढने बांग्लादेश से नोएडा आई महिला, पुलिस समझौता कराने में जुटी

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और नेपाल से आई संगीता के मामलों के बीच अब बांग्लादेश से एक शादीशुदा महिला अपने भारतीय पति के पास मिलने आई है। महिला ने पति पर बेवफाई का लगाया आरोप। उसने बांग्लादेश में सौरभ के धर्म परिवर्तन कर लेने की भी बात कही।

नई दिल्ली: बांग्लादेश से महिला अपने फरार पति को ढूंढ़ते हुए नोएडा आ पहुंची। महिला ने नोएडा के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसने उससे बांग्लादेश में निकाह किया। दोनों तीन साल तक वहां साथ थे। लेकिन अब उसने उस महिला को छोड़ दिया है। बीते 8 दिनों से महिला नोएडा में हैं।

बच्चे के साथ भारत आई महिला

रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश से सानिया अख्तर नाम की महिला नोएडा आई हैं। वह अपने साथ एक बच्चे को लेकर आई है। आरोप के मुताबिक सानिया ने कहा कि सौरभ तिवारी नाम के शख्स ने उससे बांग्लादेश में शादी की। शादी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसे लेकर वह यहां अपने पति के साथ रहने आई है। जानकारी के मुताबिक सानिया की उम्र 27 साल है वहीं सौरभकांत तिवारी की उम्र 47 साल है।

सौरभ के साथ रहना चाहती है
सानिया अख्तर ने आरोप लगाया कि सौरभकांत तिवारी पहले बांग्लादेश में नौकरी करता था। वहां दोनों की मुलाकात हुई। दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। फिर सौरभ ने मुस्लिम नियम के मुताबिक सानिया से निकाह कर लिया। सानिया ने सौरभ के धर्म परिवर्तन की बात भी कही। उसने कहा कि सौरभ ने वहां मुस्लिम धर्म अपना लिया था। शादी के बाद महिला जब गर्भवती हुई तो सौरभ ने जरूरी काम के लिए भारत जाने की बात कही। सौरभ ने कहा कि वह भारत से अपने काम करके जल्द वापस लौट आएगा। उसके बाद सौरभ सानिया को छोड़कर भारत आ गया और वापस बांग्लादेश नहीं लौटा। सोनिया चाहती है कि सौरभ उसके साथ रहे, चाहे वो बांग्लादेश चले नहीं तो नोएडा में साथ रहे।

बच्चे के साथ महिला सानिया अख्तर

समझौता कराने की कोशिश में जुटी पुलिस
भारत लौटने के बाद सानिया ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ ने अपना नंबर बंद कर दिया। उसने सानिया के साथ संपर्क खत्म कर लिया। जिससे सानिया काफी परेशान हो गई। सीमा हैदर का मामला देखने के बाद उसने हिम्मत दिखाई। फिर वीजा लेकर वो सौरभ की तलाश में भारत आ गई। नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट की वीमेन सेल ने सानिया और सौरभ के बीच समझौता कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस ने सानिया को सेक्टर-62 के करीब डिटेंशन सेंटर में रखा है।

Visited 226 times, 1 visit(s) today
शेयर करें

मुख्य समाचार

Weather Update: बंगाल में भीषण गर्मी के बीच आज 3 जिलों में बदलेगा मौसम, कहां-कहां होगी बारिश ?

कोलकाता: बंगाल में लोगों को लू और गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो गर्मी की लहर अभी कम आगे पढ़ें »

Delhi Metro में Reel के लिए अश्लील डांस, लड़की का वीडियो वायरल

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में DMRC (डीएमआरसी) की लगातार चेतावनी के बावजूद नाच- गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा। बीते आगे पढ़ें »

ऊपर