जब नींद में चलकर 160 किमी दूर पहुंचा बच्चा | Sanmarg

जब नींद में चलकर 160 किमी दूर पहुंचा बच्चा

नई दिल्ली: आपने कई लोगों के बारे में सुना होगा कि लोग नींद में चलते हैं। कभी-कभी ये सोचकर हैरानी होती है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई भला नींद में चले। लेकिन यह बात सच है कि बहुत से लोगों को नींद में एक जगह से दूसरी जगह चलने की आदत होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर यह आदत छोटे बच्चों में हो सकती है। आपको बता दें कि अमेरिका में एक लड़का नींद में चलकर एक शहर से दूसरे शहर पहुंच गया। इस दौरान उसने 160 किलोमीटर की दूरी तय की।

दरअसल, अमेरिका में 11 साल का लड़का माइकल डिक्सन नींद में ही चलते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा फिर वहां से ट्रेन में बैठकर दूसरा शहर पहुंच गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब उसकी मां के पास अनजान नंबर से कॉल आया।

पुलिस कॉल आने से हुआ खुलासा

अमेरिका के इंडियाना के पेरू से लड़के की मां को पुलिस का फोन आया। पुलिस ने कहा कि उनका बेटा अजीब हालत में पेरू में मिला है। उसके बाद लड़के की मां की बैचेनी बढ़ गई क्योंकि उन्हें पहले यह लगा था कि उनका लड़का घर में ही सुरक्षित सो रहा है।

नंगे पैर चलकर गया था बच्चा
6 अप्रैल 1987 का मामला है जब पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि सुबह एक व्यक्ति ने पुलिस को कहा कि एक बच्चा अजीब हालत में है। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कि तो पता चला कि बच्चा 160 किमी दूर इंडियाना राज्य के डेनविले का है। बच्चा नंगे पैर नाईट सूट में पेरू पहुंच गया था। अनुमान के मुताबिक वह अपने घर के पास स्टेशन से किसी मालगाड़ी पर चढ़ा उसके बाद घर से काफी दूर आ गया। इस दौरान बच्चे के पैरों में बहुत से ज़ख्म थे। इसके अलावा उसे और कोई जख्म नहीं हुआ था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड् में घटना दर्ज
इस घटना के दो साल बाद माइकल डिक्सन की इस स्लीपवाकिंग को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया। इस दौरान उसकी मां ने कहा कि यह आदत उसे बहुत पहले से है जब वह नींद में चला था। कई बार बुरे सपने आने के कारण भी उसे नींद में चलने की आदत लग गई।

Visited 96 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर