एक्टिव नहीं हो रहा है विक्रम-प्रज्ञान, ISRO वैज्ञानिक ने बताई वजह | Sanmarg

एक्टिव नहीं हो रहा है विक्रम-प्रज्ञान, ISRO वैज्ञानिक ने बताई वजह

नई दिल्ली: भारत का चंद्रयान-3 मिशन अपना काम कर चुका है। चांद के दक्षिणी पोल पर लैंडिंग के बाद उसने इसरो को कई जानकारियां भेजी। उसके बाद चांद पर सूर्यास्त होने के बाद वह स्लीप मोड पर चला गया। शुक्रवार (22 सितंबर) को चांद पर सूरज की रोशनी पड़ने के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान स्लीप मोड से जागेंगे। इसमें वैज्ञानिकों को अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। इसे लेकर अब लोगों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि अगर रोवर और प्रज्ञान नींद से नहीं जागे तो क्या होगा ?

रोवर और प्रज्ञान का रिसीवर है चालू
बता दें कि प्रज्ञान और रोवर को स्लीप मोड पर डालने के दौरान उनके रिसीवर चालू रखे गए थे जिससे बाद में संपर्क आसानी से स्थापित किया जा सके। इसरो के साइंटिस्ट अब भी पॉजिटिव सोच रहे हैं कि उन दोनों तक मैसेज जाएगा और वे रेस्पांड करेंगे। वहीं, अगर यह नहीं जागा तो क्या होगा इसके बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण क्या है वो आपको बताते हैं।

‘पूरी तरह से चार्ज होंगे सारे उपकरण’

इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के निदेशक नीलेश देसाई ने कहा है कि लैंडर और रोवर दोनों को स्लीप मोड पर डाला था क्योंकि चांद पर रात में तापमान बेहद कम हो जाता है। इस दौरान वह शून्य से 200 डिग्री सेल्सियस तक नीचे माइनस में चला जाता है। 20-21 सितंबर से चंद्रमा पर सूर्योदय शुरू हुआ और इसरो को उम्मीद है कि 23 सितंबर तक सौर पैनल और अन्य उपकरण पूरी तरह से चार्ज हो जाएंगे। यही वजह है कि अब लगातार लैंडर और रोवर दोनों को एक्टिव करने की कोशिश हो रही है।

दोबारा एक्टिव हुआ तो होगा बोनस साबित

बता दें कि लैंडर और रोवर का कुल वजन 1752 किलोग्राम है। 23 अगस्त को विक्रम ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी। इसके बाद इसरो के वैज्ञानिकों को चांद पर मौजूद कई जानकारियों के बारे में डाटा कलेक्ट किया। चांद का एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है। इन्हें चांद पर स्टडी के लिए इतने ही समय के लिए भेजा गया था। अगर यह दोबारा एक्टिव होते हैं तो यह भारत के लिए बोनस साबित होगा। इसरो को अभी भी उम्मीद है कि दोनों फिर से एक्टिव होंगे और कई जानकारियां जुटाएंगे। आपको बता दें कि लैंडर के चार पेलोड हैं और रोवर के दो पेलोड हैं। उनसे काफी डेटा मिल चुका है। पूरा डेटा को सेव करके रखा जा चुका है और वैज्ञानिक उस पर काम कर रहे हैं।

 

Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर