अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान तो पायलट ने … | Sanmarg

अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान तो पायलट ने …

अयोध्या : अयोध्या के नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन शनिवार (30 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने के तुरंत बाद धर्म नगरी के लिए दिल्ली से पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस विशेष अवसर पर इंडिगो की फ्लाइट के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने ‘जय श्रीराम’ बोलकर यात्रियों का स्वागत किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पायलट यात्रियों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों से कहा, ”ये मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का विषय है कि आज मेरे संस्थान इंडिगो ने मुझे इस योग्य समझा कि इस महत्पूर्ण फ्लाइट की कमांड मुझे दी गई… ये बड़े ही हर्ष का विषय है हमारे संस्थान के लिए और हम लोगों के लिए जो इस विमान के कर्मी दल हैं। उम्मीद करते हैं कि आपकी यात्रा हमारे से साथ सुखद और मंगलमयी होगी… जय श्रीराम।” इस पर यात्रियों ने जय श्रीराम कहा…

यात्रियों ने फ्लाइट में किया हनुमान चालीसा का पाठ

शेयर किए गए एक और वीडियो में अयोध्या धाम की यात्रा के दौरान फ्लाइट में लोग ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में दिख रहा है कि फ्लाइट जैसे ही रनवे पर टेकऑफ के लिए चलती है तो यात्रियों के जय श्रीराम के नारे गूंजने लगते हैं।

यात्रियों ने साझा किया अपना अनुभव

22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसे लेकर रामभक्तों में काफी खुशी है। कई राम भक्त अयोध्या की यात्रा कर रहे हैं। अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट से यात्रा करने वाले कुछ यात्रियों ने अपना अनुभव शेयर किया। राजस्थान के एक यात्री ने कहा, ”हम अयोध्या जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपने बच्चों को भी साथ लाए हैं। हम अयोध्या में राम लला के दर्शन करने जा रहे हैं, उनका आशीर्वाद लेंगे।” कर्नाटक के एक अन्य यात्री ने अयोध्या के लिए पहली उड़ान में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। पहली उड़ान में यात्रा कर रहे जैन समुदाय के बड़े समूह में शामिल जैन पीठाधीश रवींद्र कीर्ति स्वामी ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। जैन समुदाय की एक अन्य यात्री ने कहा कि यह एक सपना सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, ”भव्य राम मंदिर पूरा होने वाला है। यह लंबे समय से एक सपना था। अब यह वास्तविकता बनने के करीब है। हमें राम लला का आशीर्वाद मिलने जा रहा है।”

.

Visited 94 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर