Independence Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन, चंद्रयान-3 समेत कई मुद्दों का किया जिक्र | Sanmarg

Independence Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संबोधन, चंद्रयान-3 समेत कई मुद्दों का किया जिक्र

President Addresses Nation: 77वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है।

‘ISRO ने चंद्रयान- 3 लॉन्च किया है’

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं एक शिक्षक रही हूं।  इस नाते भी मैंने यह समझा है कि शिक्षा, सामाजिक सशक्तीकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। भारतीय का अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित कर रहा है. ISRO ने चंद्रयान- 3 लॉन्च किया है, जो चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर चुका है। चंद्रमा का अभियान अन्तरिक्ष के हमारे भावी कार्यक्रमों के लिए केवल एक सीढ़ी है. हमें बहुत आगे जाना है।

‘सद्भाव और भाई-चारे की भावना के साथ बढ़ें आगे’

राष्ट्रपति ने संविधान को मार्गदर्शक बताते हुए बोलीं कि हमारा संविधान हमारा मार्गदर्शक दस्तावेज है। संविधान की प्रस्तावना में हमारे स्वाधीनता संग्राम के आदर्श समाहित हैं। हम अपने राष्ट्र निर्माताओं के सपनों को साकार करने के लिए सद्भाव और भाई-चारे की भावना के साथ आगे बढ़ें।

‘महिला सशक्तीकरण को दें प्राथमिकता’

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं विकास और देश सेवा के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रही हैं। हमारी महिलाओं ने ऐसे अनेक क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बना लिया है जिनमें कुछ दशकों पहले उनकी भागीदारी की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करती हूं कि वे महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता दें। मैं चाहूंगी कि हमारी बहनें और बेटियां साहस के साथ, हर तरह की चुनौतियों का सामना करें और जीवन में आगे बढ़ें।

Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर