‘मिशन गगनयान’ पर पीएम मोदी का ISRO के साथ बैठक, 2040 तक चंद्रमा पर होंगे भारतीय | Sanmarg

‘मिशन गगनयान’ पर पीएम मोदी का ISRO के साथ बैठक, 2040 तक चंद्रमा पर होंगे भारतीय

नई दिल्ली: मिशन गगनयान की तैयारी में भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी(ISRO) जुट गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार(17 अक्टूबर) को इसका जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। मीटिंग में पीएम मोदी के साथ इसरो चीफ मौजूद थे। इसके अलावा कई अन्य इसरो अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख और अधिकारियों को लक्ष्य देते हुए कहा कि वर्ष 2035 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक चंद्रमा पर इंसानों को भेजने का लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है। पीएम मोदी ने गगनयान की पहली प्रदर्शनी उड़ान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अन्य मिशनों को लेकर उनमें जोश भरा। उन्होंने वैज्ञानिकों से शुक्र ऑर्बिटर मिशन, मंगल लैंडर पर पूरी कोशिश करने की पहल की।

गगनयान मिशन को लेकर खास जानकारी दी

अंतरिक्ष विभाग ने इस बैठक में गगनयान मिशन को लेकर खास जानकारी दी है। इस दौरान ह्यूमन रेटेड लॉन्च व्हीकल (HLVM3) के 3 अनक्रूड मिशनों समेत करीब 20 प्रमुख परीक्षणों की योजना तैयार की गई है। क्रू एस्केप सिस्टम टेस्ट व्हीकल की पहली प्रदर्शन उड़ान 21 अक्टूबर को तय किया है। मिशन की तैयारी का मूल्यांकन और 2025 में इसके लॉन्च की पुष्टि हुई।

चंद्रमा पर पहला इंसान भेजने की भारत की योजना
चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन सहित भारतीय अंतरिक्ष पहल की  सफलता की वजह पीएम अन्य मिशन को लेकर काफी सकारात्मक रुख रख रहे हैं। पीएम ने निर्देश दिया है कि भारत को अब 2035 तक ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ को स्थापित करने के साथ 2040 तक चंद्रमा पर पहला भारतीय भेजने की योजना बना रही है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को तय करने का प्रयास कर रही है।
Visited 127 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर