जोगी बनकर 22 साल बाद घर लौटा पिंकू सिंह निकला नफीस | Sanmarg

जोगी बनकर 22 साल बाद घर लौटा पिंकू सिंह निकला नफीस

अमेठी : अमेठी में घर से लापता बेटे के 22 साल बाद घर जोगी बनकर घर लौटने के मामले में नया मोड़ आ गया
है। जोगी बनकर जायस के खरौली गांव पहुंचा युवक खुद को अरुण कुमार उर्फ पिंकू सिंह बता रहा था। परिजन भी अपने बेटे को दोबारा देखकर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। उसकी बातों पर भरोसा कर जोगी का भेष छोड़कर परिवार में रहने के लिए लाखों रुपए खर्च करने को भी तैयार हो गए थे। अब पता चला हैकि वह पिंकू नहीं गोंडा का शातिर ठग नफीस है। उसके खिलाफ गोंडा समेत कई जिलों में आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। अमेठी पुलिस नेभी उसके खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया है।
पहले जानिए क्या है पूरा मामला
खरौली गांव के रतिपाल का 11 वर्षीय बेटा 22 साल पहले अचानक घर से लापता हो गया था। रतिपाल और अन्य परिजनों ने कई सालों तक उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। इस बीच 15 दिन पहले गांव में आए एक जोगी अपने साथी के साथ पहुंचा और लोगों को गाना सुनाकर भीख मांग रहा था। रतिपाल को किसी ने बताया कि जोगी का चेहरा उनके लापता बेटे की तरह लग रहा है। इस पर रतिपाल उसके पास पहुंचे और उसे अपने घर लेकर आए। परिजनों ने जोगी को ध्यान से देखा और अपना बेटा माना। उसे अब घर ही रहने के लिए मनाने लगे। आसपास के लोगों को 22 साल से लापता बेटे के जोगी बनकर लौटने की बात पता चली तो भीड़ लग गई। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा। वह घर के सामने बैठ कर भजन कीर्तन करने लगा। घर वाले एक तरफ उसे दोबारा गांव छोड़कर नहीं जाने के लिए मनाने लगे तो दूसरी तरफ जोगी अपने मठ में जाने पर अड़ा रहा। जोगी को रोकने के लिए मां और बुआ का रोते हुए वीडियो भी वायरल होने लगा।

 

Visited 208 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर