पति की नाबालिग भतीजी को अगवा कर समलैंगिक महिला ने किया यौन शोषण | Sanmarg

पति की नाबालिग भतीजी को अगवा कर समलैंगिक महिला ने किया यौन शोषण

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के खरगोना में समलैंगिक महिला का अपनी भतीजी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला ने अपनी नाबालिग भतीजी का अपहरण कर उससे शादी रचाई और फिर उसका यौन शोषण किया। आरोपी महिला ने अन्य 10 लड़कियों के साथ भी अवैध संबंध बनाए थे और पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस को नाबालिग भतीजी भी मिल गई है। पुलिस ने आरोपित महिला को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला खरगेना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टांडा बरुड़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने समलैंगिक महिला को नाबालिग भतीजी को बरगला कर उससे शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला इससे पहले भी 10 महिलाओं के साथ रिश्ते में रही है। 24 वर्षीय शादीशुदा महिला को उसकी भतीजी के साथ शादी करने और यौन शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर क्षेत्र की महिला की शादी एक वर्ष पहले क्षेत्र के उमरखली गांव के एक व्यक्ति से शादी की थी। इसके बाद, उसने अपनी 16 वर्षीय भतीजी को अपना निशाना बनाया और उससे शादी कर उसका यौन शोषण किया। महिला कई महीने पहले अपनी भतीजी को कपड़े दिलाने के बहाने से गायब हो गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने 27 मार्च को नाबालिग भतीजी को अगवा किया था। पुलिस ने महिला को धार जिले के पीथमपुर से गिरफ्तार किया है। नाबालिग भी उसी के पास से मिली है। अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Visited 112 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर