तेलंगाना: चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किया डांस, वीडियो वायरल | Sanmarg

तेलंगाना: चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किया डांस, वीडियो वायरल

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव को लेकर देश की कई राजनीतिक पार्टियां चुनावी राज्यों में जोर शोर से प्रचार में लगे हैं। आगामी 30 नवंबर को तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शनिवार(25 नवंबर) यानी आज प्रियंका गांधी ने तमिलनाडु के खम्मम जिले पहुंचीं। यहां उन्होंने रोड शो किया। प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस के कैंपेन सॉन्ग पर ‘मूडु रंगुला जंदा’ पर लोक नृतकों के साथ डांस करती हुई नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में प्रियंका के साथ ही दो अन्य महिला लोक नृतक महिला नजर आ रही हैं। वो प्रियंका की गाड़ी पर मौजूद हैं। दोनों लोक नृतक कांग्रेस के कैंपने सॉन्ग ‘मूडु रंगुला जंदा’ पर हाथ लहराते हुए डांस कर रही हैं। पहले प्रियंका गांधी एक लोक नृतक के साथ ताल मिलाती हुई नजर आ रही थी मगर थोड़ी देर बाद वह दोनों के साथ हाथ लहराते हुए डांस करने लगी।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

इसके अलावा कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने एक्स हैंडल पर एक और वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘यह जनसैलाब उस बदलाव की दस्तक है जो तेलंगाना में आने जा रहा है। प्रदेश की जनता अपने बेहतर भविष्य के लिए गारंटियों वाली सरकार बनाने जा रही है। बदलाव जरूरी है, बदलाव आ रहा है।’

Visited 62 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर