Gobi Manchurian पर छिड़ गई जंग, कर दिया गया बैन ! | Sanmarg

Gobi Manchurian पर छिड़ गई जंग, कर दिया गया बैन !

नई दिल्ली : गोभी मंचूरियन किसे पसंद नहीं होते। जो लोग फास्ट फूड चाव से खाते हैं, उन्हें मंचूरियन खाना भी बहुत पसंद होता है। अधिकतर लोगों को लगता है कि मंचूरियन को साफ-सफाई से बनाया जाता होगा। इसलिए वो कहीं से भी इसे खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवा में गोभी मंचूरियन को लेकर बवाल मचा हुआ है। यहां अब कोई भी गोभी मंचूरियन का लुत्फ नहीं उठा पाएगा। यहां दुकानदार या रेहड़ी वाले अब लोगों को गोभी मंचूरियन नहीं परोस पाएंगे क्योंकि इस पर बैन लगा दिया है। असल में पिछले महीने मापुसा नगर परिषद के पार्षद तारक अरोलकर ने बोदगेश्वर मंदिर जात्रा (भोज) में गोभी मंचूरियन पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया था।
बैन लगाने का कारण
इस पर बाकी पार्षदों ने सहमति जताई थी। विपक्ष ने भी पार्षद तारक अरोलकर के फैसले का समर्थन किया था। जिसके बाद भोज में गोभी मंचूरियन डिश नहीं परोसी गई थी। इसके पीछे कारण बताया गया कि गोभी मंचूरियन सेहत के लिए सही नहीं है। पहली वजह तो इसे बनाए जाने के तरीके से जुड़ी थी। साफ-सफाई को दूसरी बड़ी वजह बताया गया। यह भी कहा गया कि इसे बनाने के लिए सिंथैटिक कलर का इस्तेमाल होता है। इन रंगों की मदद से इसका रंग लाल किया जाता है। जो सेहत के लिए खतरनाक है। गोभी मंचूरियन पर बैन का प्रस्ताव पारित होते ही इसका असर दिखने लगा। बोडगेश्वर जात्रा में खाने-पीने की बहुत सारी शामिल की जाती हैं लेकिन एमएमसी की हिटलिस्ट गोभी मंचूरियन था।
2022 में भी लगाया गया था बैन
दरअसल, गोवा में गोभी मंचूरियन ऐसी पहली डिश नहीं है जिसपर बैन लगा है। इससे पहले भी कई सारी लोकप्रिय फ्यूजन डिश पर विरोध जाहिर किया गया है। 2022 में भी गोभी मंचूरियन पर बैन लगा दिया गया था। जिस पर भोजन प्रेमियों और बाहर से आने वाले टूरिस्टों ने हैरानी जताई थी। इस फैसले के बाद दुकानदारों और रेहड़ी वाले खुश नहीं है। उनका कहना है कि समझ नहीं आ रहा है कि कुछ लोगों की वजह से सभी को निशाना क्यों बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि अधिकारियों ने उनसे गोभी मंचूरियन बेचने के लिए मना किया है।

Visited 100 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर