
नई दिल्लीः सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल स्टोरी शेयर होती रहती है। इन दिनों एक फनी वीडियो शेयर हो रही है। जिसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आपको बता दें कि, वीडियो एक लड़के की है जो झूला-झूलते हुए डरकर कुछ ऐसा बोल रहा है, जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
View this post on Instagram
झूला झूलते लड़के का वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में लड़के और उसके साथ झूले पर बैठा शख्स हरियाणा भाषा में बात कर रहा है। जिसमें लड़का झूला ऊंचाई पर जाते हुए डरता हुआ दिखाई दे रहा है। और उस लड़के को बोल रहा है इसको रोक दे, मुझे दिक्कत होगी। रोक दे मित्र…रोक दे मित्र’। इसको सुनकर आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएगे।
डायडॉग पर बन रहे हैं मीम
लड़के के ‘रोक दे मित्र’ डायलॉग को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इस पर कई तरह के मीम भी बन रहे हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को एडिट करके इसके अलग-अलग तरह के वर्जन भी बनाए जा रहे हैं। वीडियो में लड़के के रोक दे मित्र डायलॉग को म्यूजिकल बीट के साथ भी एडिट किया गया है।