खालिस्तानी खतरों के बीच पूर्व रॉ और NIA प्रमुख को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा | Sanmarg

खालिस्तानी खतरों के बीच पूर्व रॉ और NIA प्रमुख को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली: खालिस्तानी संगठनों से बढ़ते खतरों को देखते हुए सरकार ने पूर्व रॉ और NIA प्रमुख की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी को पता चला था कि कुछ अधिकारियों पर खालिस्तानी समूहों से खतरा मंडरा रहा है। इस कारण पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल और पूर्व एनआईए प्रमुख दिनकर गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब इन दो पूर्व शीर्ष अधिकारियों को CRPF सुरक्षा प्रदान कर रही है जो कुछ सप्ताह पहले सेवानिवृत्त हुए थे।

राजनयिकों को धमकी देते रहे हैं खालिस्तानी

खालिस्तानी समर्थक संगठन पहले से ही कनाडा, ब्रिटेन में विभिन्न भारतीय राजनयिकों को धमकी दे देते रहे हैं और हिंसक विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया के माध्यम से खुलेआम भी धमकी देते रहे हैं। दोनों अधिकारियों ने अतिसंवेदनशील पदों पर काम किया है। NIA खालिस्तानी आतंकवादी समूहों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी द्वारा दायर विभिन्न मामलों की जांच कर रही है। खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के कथित प्रयास के लिए पूर्व रॉ प्रमुख का नाम पहले ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया द्वारा घसीटा जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Mob Lynching in Bengal : संतोषपुर स्टेशन पर युवक को पीट-पीटकर मार डाला, वजह जानकर …

कैसी होती है Z कैटेगरी सुरक्षा

Z कैटेगरी स्तर की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 4 से 5 कमांडों भी होते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस या CISF की ओर से मुहैया कराई जाती है। सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है। कमांडोज सब मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस रहते हैं। इसके अलावा इन्हें मार्शल ऑर्ट से प्रशिक्षित किया जाता है। इनके पास बगैर हथियार के लड़ने का भी अनुभव होता है।

 

Visited 42 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर