यहां फैक्ट्री बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, मिले 1 लाख प्राचीन सिक्के | Sanmarg

यहां फैक्ट्री बनाने के लिए हो रही थी खुदाई, मिले 1 लाख प्राचीन सिक्के

माएबाशी: समय-समय पर जब खुदाई होती है तो कई खजाने धरती से बाहर निकलते हैं जो सालों से छिपे हैं। वैज्ञानिकों को ऐसा ही एक खजाना मिला है जापान की एक कंस्ट्रक्शन साइट से। यहां वैज्ञानिकों को 1 लाख प्राचीन सिक्कों का खजाना मिला है। यह खोज जापान की राजधानी टोक्यो से 60 मील की दूरी पर स्थित माएबाशी शहर में की गई है।

2000 साल से पुराना है सिक्का

फैक्टरी के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान यह खजाना मिला है। इन प्राचीन सिक्कों की जांच जारी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक केवल 334 सिक्कों की जांच की गई है। इनमें सबसे पुराना सिक्का चीन का है। बताया जाता है कि यह सिक्का 175 ईसा पूर्व का है। जबकि सबसे हालिया सिक्का 1265 ईस्वी का है।

हर बंडल में थे 100 सिक्के

सिक्कों को 1,060 बंडलों में से खोजा गया है. प्रत्येक बंडल में लगभग 100 सिक्के थे। इसमें चीनी शिलालेख वाले बनलियांग सिक्के भी शामिल थे, जो आमतौर पर लगभग 2200 साल पहले चीन में बनाए गए थे। मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी में इतिहास के एसोसिएट प्रोफेसर एथन सेगल ने कहा कि इस तरह के सिक्के, खासकर मध्ययुगीन काल (13वीं से 16वीं शताब्दी) में कभी पूरे जापान में पाए गए थे।

Visited 54 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर