अयोध्या श्रीराम मंदिर के लिए थाईलैंड से आएगा ये खास चीज

शेयर करे

नई दिल्ली: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 24 जनवरी 2024 को होने जा रहा है। इसके लिए कई देशों से विशेष चीजें आई हैं। इनमें नेपाल की विशेष नदियों से पत्थर आए। इसी तरह थाईलैंड भी दो नदियों का जल भेज चुका है। लेकिन इस बार राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक विशेष मिट्टी उपहार के रूप में थाईलैंड भेज रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार राम मंदिर के लिए थाईलैंड की मिट्टी भेजने वाली बात पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के थाईलैंड चैप्टर के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने जानकारी दी कि हम मिट्टी को अयोध्या ले जाने के लिए गोविंद बृज महाराज को सौंपने जा रहे हैं। इससे पहले थाईलैंड राम मंदिर के लिए मिट्टी से पहले दो नदियों का पानी भी भेज चुका है। वहीं दुनिया के लगभग 155 देशों से पानी आ चुका है। इनमें फिजी, मंगोलिया, डेनमार्क, भूटान, रोमानियां, हैती, ग्रीस, कोमोरोस, कबेवर्डे, मोन्टीनीग्रो, टुवालू, अल्बानियां और तिब्बत आदि देश शामिल हैं।

मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रण

थाईलैंड में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष सुशील कुमार सराफ ने कहा कि थाईलैंड का भारत के साथ गहरा सांस्कृतिक संबंध है ये और मजबूत होगा। बता दें कि सुशील कुमार सराफ थाईलैंड के एक प्रमुख कारोबारी है। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि हमने यहां बैंकॉक में श्री राम मंदिर की प्रतिकृति बनाई है, ताकि लोग दर्शन कर सकें। हमें भी अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया है।

थाईलैंड में राम वंश का शासन

भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक संबंध के बारे में बोलते हुए सराफ ने कहा कि यहां हर घर में आपको गणेशजी की मूर्ति मिल जाएगी। यहां के कई मंत्रालयों के प्रतीक चिन्ह हिंदू प्रतीकों से मिलते जुलते हैं। गरुड़जी उनके कई विभागों के प्रतीक हैं। ब्रह्मा के दर्शन के लिए विभिन्न देशों से लोग यहां आते हैं। थाईलैंड में बसने के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि थाईलैंड हिंदुओं के लिए एक अच्छी जगह है। यहां राम वंश का शासन है। हम रामराज्य की बात करते हैं। वह थाईलैंड में मौजूद है।

 

 

Visited 63 times, 1 visit(s) today
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : सावन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह को भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना के
कोलकाता : महानगर में विज्ञापन होर्डिंगों के लिए कोलकाता नगर निगम जल्द ही नए नियमों को लागू करने जा रहा
कोलकाता : प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के छात्रों ने नये शैक्षणिक सत्र में नये छात्रों के लिए दाखिला शुल्क में बढ़ोतरी के
कोलकाता : कोलकाता मेट्रो में यांत्रिक समस्या के कारण सर्विसेज रोक दी गई हैं। डाउन लाइन पर दक्षिणेश्वर से मैदान
कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग के छात्र को चोर होने के संदेह में उत्पीड़ित करने का आरोप लगा
राम मंदिर जहां फुटपाथ पर हैं दुकानें सीएम के निर्देश के एक माह बाद भी फुटपाथों पर हॉकरों का कब्जा
पेरिस : पेरिस ओलंपिक 2024 आधिकारिक रूप से आज शुरू होगा। भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 11 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित
कोलकाता : बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और
कोलकाता: 'पश्चिम बंगाल के आलू व्यापारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के एक दिन बाद मांग की कमी को पूरा
कोलकाता : देश के किसी भी हिस्से में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह और उमंग हो न हो लेकिन पश्चिम
कोलकाता: दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने
कोलकाता : सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 30वां संस्करण 4 दिसंबर से
ऊपर