कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में दिखा बंद का असर, 44 फ्लाइट्स रद्द | Sanmarg

कावेरी जल विवाद पर कर्नाटक में दिखा बंद का असर, 44 फ्लाइट्स रद्द

बेंगलुरू: कावेरी नदी जल विवाद को लेकर आज कर्नाटक में राज्यव्यापी बंद बुलाया गया है। ‘कन्नड़ ओक्कूटा’ नाम के संगठन की ओर से कई संगठनों ने बंद बुलाया है। बंद की वजह से बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार(29 सितंबर) को 44 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। इससे पहले मंगलवार को भी बेंगलुरु बंद किया गया और वहां विरोध प्रदर्शन हुए थे।

 

राजधानी बेंगलुरु और दक्षिण कर्नाटक जिलों में अधिकांश दुकानें बंद रही। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे कन्नड़ संगठनों से जुड़े 20 से अधिक कार्यकर्ताओं को कर्नाटक पुलिस ने हिरासत लिया गया है।

स्कूल-कॉलेज बंद, धारा 144 लागू

तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी देने के विरोध में बंद बुलाया गया है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि ऑपरेशनल कारणों से फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। यात्रियों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई थी। डीसी मांड्या डॉ. कुमार ने बताया कि कावेरी जल मुद्दे को लेकर कन्नड़ समर्थक संगठनों, किसान संघों और कई अन्य संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद को देखते हुए, कर्नाटक के मांड्या जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

इन संगठनों ने बुलाया बंद

कर्नाटक रक्षण वेदिके, कन्नड़ चलवली समेत कन्नड़ और किसान संगठनों के शीर्ष संगठन कन्नड़ ओक्कुटा ने पूरे राज्य में आज सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया है। बंद के आयोजकों ने बताया कि शहर में टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक व्यापक जुलूस निकाला जाएगा। जिसमें सभी वर्ग के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Visited 103 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर