क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं टोमेटो सॉस, कंपनी ने ही … | Sanmarg

क्या आप भी फ्रिज में रखते हैं टोमेटो सॉस, कंपनी ने ही …

कोलकाता : हममें से ज्यादातर लोग टोमेटो सॉस का इस्तेमाल करते हैं। खाने को चटपटा बनाने के लिए इस सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। बच्चों को भी केचअप काफी पसंद आता है। जबसे भारत में टमाटर के भाव सौ के पार गए हैं, लोग सॉस का ही इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं, लेकिन काफी लंबे समय से सॉस से जुड़ी एक ऐसी बहस जारी है, जो सॉल्व होने का नाम नहीं ले रही है। वो है कि आखिर टोमेटो सॉस की बोतल को फ्रिज में रखना चाहिए या नहीं? हाल ही में टोमेटो सॉस बनाने वाले कंपनी Heinz ने इस सवाल का जवाब अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दिया। इसका जवाब जानने के बाद पता चला कि दस में से चार लोग हमेशा सॉस की बोतल गलत ढंग से रखते थे। काफी समय से इस सवाल पर बहस चलती आई है। कुछ लोगों का मानना है कि सॉस को फ्रिज में रखना चाहिए तो कुछ का कहना है कि सॉस बाहर ही ठीक है। अब हम आपको बताते हैं कि सॉस बनाने वाली कंपनी का क्या कहना है?

कई लोग दिखे असहमत
जैसे ही हेंज़ ने अपना ट्वीट किया, लोगों ने इसपर रिप्लाई करना शुरू किया। कई लोगों ने जहां रिप्लाई किया कि वो तो पहले से ही फ्रिज में सॉस की बोतल रखते थे, लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं, जो इस बात से असहमत दिखें। उन्होंने लिखा कि वो कभी भी फ्रिज में सॉस की बोतल नहीं रखते हैं। इसे हमेशा से बाहर ही रखा जाता है। एक शख्स ने सिर्फ रिप्लाई में ना लिखा जिसपर कंपनी ने उसे हड़काते हुए रिप्लाई किया।

 

Visited 313 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर