Chandigarh Senior Deputy Mayor Election: सीनियर डिप्टी मेयर पद पर BJP का कब्जा, कांग्रेस-AAP को लगा झटका | Sanmarg

Chandigarh Senior Deputy Mayor Election: सीनियर डिप्टी मेयर पद पर BJP का कब्जा, कांग्रेस-AAP को लगा झटका

Fallback Image

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज सोमवार को चंडीगढ़ में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आयोजित करवाया गया। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी(AAP) को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी(BJP) उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु ये चुनाव जीतकर चंडीगढ़ के सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कदाचार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने AAP उम्मीदवार को विजयी घोषित किया था।

36 पार्षदों ने की वोटिंग

चंडीगढ़ डिप्टी मेयर चुनाव में कुल 36 पार्षदों ने वोटिंग की। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कुलजीत सिंह संधु को 19 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस-AAP के उम्मीदवार को 16 वोट मिले। वहीं, चुनाव में 1 वोट अवैध करार दिया गया है। इसके साथ ही कुलजीत सिंह संधु चंडीगढ़ नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर बन गए हैं।

क्या है मेयर पद का पूरा विवाद?

चंडीगढ़ में 30 जनवरी को मेयर चुनाव आयोजित किए गए थे। इस चुनाव में बीजेपी के मनोज सोनकर ने जीत दर्ज की थी। चुनाव में सोनकर को 16 तो वहीं, कुलदीप कुमार को 12 वोट मिले थे। वहीं, 8 वोट अवैध घोषित कर दिए गए थे। हालांकि, चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जहां कोर्ट ने कुलदीप कुमार के पक्ष में फैसला सुनाया।

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव से पहले MLA तापस रॉय ने छोड़ा TMC का साथ

Visited 67 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर