Badaun Murder: यूपी पुलिस को बड़ी सफलता, बच्चों के हत्यारे साजिद का भाई जावेद गिरफ्तार | Sanmarg

Badaun Murder: यूपी पुलिस को बड़ी सफलता, बच्चों के हत्यारे साजिद का भाई जावेद गिरफ्तार

बदायूं: यूपी के बदायूं हत्याकांड में दो बच्चों की हत्या के मामले में यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार जावेद दोनों बच्चों की हत्या के बाद पहले दिल्ली भाग गया था। इसके बाद उसे बरेली से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि बदायूं हत्याकांड के अन्य आरोपी साजिद को पुलिस ने पहले ही एनकाउंटर में मार गिराया है।

25 हजार इनामी था जावेद

बदायूं में दो बच्चों की हत्या के बाद से दूसरा आरोपी जावेद फरार चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही थी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने जावेद के सिर पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और उसने जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी जावेद

जानकारी के मुताबिक, बदायूं में हत्याकांड के बाद जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था। वह दिल्ली से आ कर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था। हालांकि, देर रात सैटेलाइट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंपा है। इसके बाद बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है।

जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जावेद इस वीडियो में कह रहा है कि वह सीधा शरीफ आदमी है, उसके बड़े भाई साजिद ने ये हत्या की है और उसका इस हत्याकांड में कोई हाथ नहीं है। जावेद वीडियो में खुद को पुलिस के हवाले करने को कह रहा है। जावेद ने कहा है कि जिनकी हत्या हुई है उस घर से उनके बहुत अच्छे रिश्ते थे।

बच्चों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई

आयुष और आहान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दिल दहला देने वाली जानकारी सामने आई है। दोनों बच्चों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए हैं। बड़े बच्चे आयुष की बॉडी पर 14 और आहान की बॉडी पर 9 वार किए गए हैं। यानी की दोनों की बॉडी पर कुल 23 वार किए गए थे। जानकारी मिली है कि गर्दन पर वार करने के बाद दोनों बच्चों की पीठ, छाती, और पैरों पर मल्टीपल शार्प वेपन से वार किए गए। पैरों पर इस तरह के वार मिले हैं जैसे जब कोई भाग रहा हो और उस समय उस पर वार किए गए हो।

Visited 57 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर