आदित्य-L1 का काउंटडाउन, मोबाइल में भी देख सकेंगे लाइव लॉन्चिंग, ISRO ने दी अहम जानकारी | Sanmarg

आदित्य-L1 का काउंटडाउन, मोबाइल में भी देख सकेंगे लाइव लॉन्चिंग, ISRO ने दी अहम जानकारी

बेंगलुरु: मिशन मून के बाद इसरो अपने नए मिशन को लेकर पूरी तरह तैयार है। 2 सितंबर को आदित्य एल1 की लॉन्चिंग होगी। जो सूर्य की किरणों के बारे में जानकारियां भेजेगा। इसकी तैयारी को लेकर इसरो चीफ का बयान सामने आया है। वहीं सूर्ययान की लॉन्चिंग कहां देखी जाएगी वो भी आपको बताएंगे।

चांद पर सफलता पाने के बाद ISRO अपने पहले सूर्य मिशन की तैयारी लगभग पूरी कर चुका है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इसकी काउंटडाउन की जानकारी दी है। देश का पहला सौर मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग का समय शनिवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर है। सूर्ययान की लॉन्चिंग देखने के लिए इसरो की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा यू-ट्यूब पर भी इसे देखा जा सकता है।

जानिए सूरज के कितने करीब पहुंचेगा सूर्ययान
आदित्य-एल1 सूर्य से निकलने वाली किरणों के बार में जानकारियां जुटाएगा। इसे सूर्य और पृथ्वी के बीच में L1 प्वाइंट (सूर्य-पृथ्वी के लैग्रेंजियन बिंदु) पर रखा जाएगा। इसे पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के एल1 प्वाइंट की कक्षा में स्थापित किया जाएगा। इस प्वाइंट की खासियत है कि यहां सूर्य और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बेअसर रहते हैं, जिसके चलते वस्तुएं इस जगह पर रह सकती हैं। इसे सूर्य और पृथ्वी के अंतरिक्ष में पार्किंग प्वाइंट भी कहा जाता है। बता दें कि इस मिशन की मदद से सौर वायुमंडल के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का बयान
इसरो चीफ एस सोमनाथ ने लॉन्चिंग की तैयारियों के बारे में जानकारी देते गुरुवार (31 अगस्त) को चेन्नई में कहा था कि रॉकेट और सैटेलाइट तैयार हैं। हमने प्रक्षेपण के लिए अभ्यास पूरा कर लिया है।

इस रॉकेट से किया जाएगा लॉन्च
आदित्य L1 की लॉन्चिंग इसरो द्वारा बनाई गई स्वदेशी रॉकेट PSLV XL C-57 से किया जाएगा। यह पृथ्वी के लोअर ऑर्बिट में आदित्य L1 को पहुंचाएगा। इसके बाद सूर्ययान सूरज और पृथ्वी के बीच L1 प्वाइंट तक पहुंचेगा। यहां तक पहुंचने के लिए सूर्ययान को करीब 4 महीने का समय लगेगा। बता दें कि धरती से इस प्वाइंट की दूरी 15 लाख किलोमीटर है। वहीं, सूर्य से L1 प्वाइंट की दूरी करीब 14 करोड़ 85 लाख किमी है।

सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लाइव
इसरो ने ट्विटर यानी एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इसकी लाइव लॉन्चिंग के लिए इसरो की वेबसाइट पर जाकर सीट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा इसरो की वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल पर भी लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Visited 154 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर