इस बार लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग डालेंगे वोट, 2.63 करोड़ नए मतदाता | Sanmarg

इस बार लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग डालेंगे वोट, 2.63 करोड़ नए मतदाता

Fallback Image
नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि इस साल के लोकसभा चुनाव में लगभग 97 करोड़ भारतीय मतदान करने के पात्र होंगे। मतदाता सूची में 18 से 29 वर्ष की आयु के दो करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़ा गया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव (2019) से पंजीकृत मतदाताओं की संख्या में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ा मतदाता वर्ग (96.88 करोड़) भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए पंजीकृत है। चुनाव आयोग ने साथ ही कहा कि लैंगिक अनुपात सन् 2023 में 940 से बढ़कर सन् 2024 में 948 हो गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता व शुचिता पर विशेष जोर दिया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने पुणे में संवाददाताओं से बातचीत में हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाता सूची के पुनरीक्षण में शामिल विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी। एजेंसियां

Visited 69 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर