63 साल के पुजारी ने 12 साल की लड़की से की शादी, लोगों का गुस्सा फूटा | Sanmarg

63 साल के पुजारी ने 12 साल की लड़की से की शादी, लोगों का गुस्सा फूटा

नई दिल्ली : अफ्रीकी देश घाना से एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बारे में पढ़कर आप चौंक जायेंगे। घाना में एक 63 साल के पुजारी ने 12 साल की एक लड़की से शादी कर ली। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। नुंगुआ समुदाय घाना में रहता है। उनके रीति-रिवाज अनोखे हैं। दो दिन पहले उनके धार्मिक नेता नुउमो बोरकेते लावेह त्सुरु ने अपने ही समुदाय की 12 साल की लड़की से शादी की। यहां पर भी शादी करने की न्यूनतम उम्र 18 साल है। इस शादी में समुदाय के कई लोग इकट्ठा हुए। कई लोग लड़की को पत्नी के रूप में कर्तव्य के गुण सिखाते हुए भी नजर आए। इसके साथ ही, घाना के कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।
सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो और फोटो के वायरल होने के बाद घाना के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा कि घाना में बाल विवाह को जुर्म माना गया है और ऐसा कोई भी संस्कार नहीं मनाया जाना चाहिए जो किसी लड़की के अधिकारों को उल्लघंन करता है। वहीं, एक दूसरे व्यक्ति ने कमेंट करते हुए कहा कि इस देश में बहुत सारी चीजें गलत हैं। उसने कहा कि 12 साल की लड़की पत्नी कैसे बनेगी। यह एक मजाक है।
समुदाय की तरफ से दिया गया ये बयान
शादी के बाद समुदाय की तरफ से एक बयान सामने आया है। समुदाय के नेता एनआईआई बोर्टे कोफी फ्रैंकवा द्वितीय ने कहा कि पुजारी की आलोचना केवल धार्मिक अज्ञानता की वजह से हो रही है। यह शादी रिवाज और परंपरा के मुताबिक हुई है। समुदाय ने यह भी कहा कि यह लड़की 6 साल की उम्र से ही पुजारी को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थी। इससे उसकी पढ़ाई बिल्कुल नहीं रुकी। ना ही उसके दैनिक जीवन पर कोई भी असर पड़ा। उसे पूरे रीति रिवाज के तहत पत्नी बनाया गया है। श्री त्सुरु नुंगुआ समुदाय के सबसे बड़े पुजारी हैं। वे हमारे समुदाय की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

Visited 258 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर