तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती 50 कर्मचारी निलंबित | Sanmarg

तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से भर्ती 50 कर्मचारी निलंबित

नई दिल्ली: राजधानी के तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से कर्मचारियों के भर्ती होने का मामला सामने आया है। तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से 50 कर्मचारियों को नौकरी मिली थी। अब इन सभी कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इन सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। तिहाड़ जेल के अधिकारियों के मुताबिक साल 2020 में DSSB के माध्यम से तिहाड़ में अलग-अलग पदों पर भर्तियां हुई थीं। ये भर्तियां बॉयोमेट्रिक तरीके से हुई थीं।

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

जब DSSB ने बाद में वैरिफिकेशन किया तो 50 कर्मचारियों के बॉयोमेट्रिक और फोटो मैच नहीं हुए। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में जांच की गई, जिसमें कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होने की जानकारी निकल कर सामने आई। इसके बाद इन सभी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 नवंबर को एक महीने का नोटिस देकर निलंबित कर दिया गया है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बता दें कि दो साल पहले भी तिहाड़ जेल में फर्जी तरीके से कर्मचारियों के भर्ती होने का मामला सामने आया था। उस समय 47 कर्मचारियों के फर्जी तरीके से भर्ती होना पाया गया। ये खुलासा तब हुआ जब जेल में कुछ कैदियों की मौत होने के बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया गया था। उस समय  47 कर्मचारी ऐसे निकले, जिनके डाटा मैच नहीं कर रहे थे। इसके बाद इन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया था।

Visited 86 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर