Friday Mantra : शुक्रवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां लक्ष्मी की पूजा, नए साल में … | Sanmarg

Friday Mantra : शुक्रवार के दिन इस रंग के कपड़े पहनकर करें मां लक्ष्मी की पूजा, नए साल में …

Fallback Image

कोलकाता : शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार यह दिन धन की देवी को समर्पित होता है और उनकी पूजा विधि-विधान के साथ करने से लोगों की जिंदगी के सभी कष्ट दूर हो सकते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय भी किए जाते हैं, ताकि लोगों को जल्द से जल्द आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिल सके। शुक्रवार के दिन कुछ विशेष रंगों के कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना की जाए, तो लोगों की किस्मत चमक सकती है। नई साल से पहले आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो आने वाला साल आर्थिक दृष्टि से फायदेमंद हो सकता है।
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ शुक्र देव का दिन भी माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन सफेद, लाल और गुलाबी वस्त्र धारण करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। जो लोग शुक्रवार के दिन इन रंगों के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की पूजा करेंगे, तो धन, समृद्धि के साथ ऐश्वर्य और खुशी की प्राप्ति होगी। मां लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय है और माना जाता है कि व्रत रखकर लोगों को लाल रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-धान्य से घर भर देती हैं।
शुक्ववार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठें और लाल रंग के कपड़े धारण करें। इसके बाद एक चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर रख लें। अब मां लक्ष्मी को लाल या पीले फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं। मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, सिंदूर व चूड़ियां अर्पित करें। मां लक्ष्मी की व्रत कथा पढ़ें और आखिर में आरती कर पूजा संपन्न करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को भोग लगाकर प्रसाद बांट दें। इससे भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और जल्द ही पैसों की कमी दूर हो जाएगी। मां लक्ष्मी की कृपा से परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

 

Visited 105 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर