अभिजीत गांगुली ने BJP में जाने का किया ऐलान, इस दिन होंगे शामिल | Sanmarg

अभिजीत गांगुली ने BJP में जाने का किया ऐलान, इस दिन होंगे शामिल

कोलकाता: कलकत्ता हाई कोर्ट के जज अभिजीत गांगुली ने आज हाई कोर्ट में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वह BJP में शामिल होंगे। इसके लिए वह 7 मार्च को BJP ज्वाइन करेंगे। उन्होंने आगे कहा, कौन सी सीट से लड़ूँगा इस पर पार्टी नेतृत्व लेगा फ़ैसला। उन्होंने TMC  पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल की दुर्नीति के खिलाफ BJP ही लड़ सकती है।

उन्होंने इस्तीफे के पीछे TMC को जिम्मेदार बताया। गांगुली ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने मुझे यह निर्णय लेने के लिए बाध्य किया है। भाजपा में जो ज़िम्मेदारी मिलेगी, वह मैं निभाऊँगा।

बता दें कि अभिजीत गांगुली ने आज मंगलवार(05 मार्च) को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा और इसकी प्रतियां प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ तथा कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम को भेजी। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: Calcutta HC Judge: कई बड़े फैसले दे चुके हैं जस्टिस अभिजीत गांगुली

 

Visited 101 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर