YRKKH : अक्षरा बन गई Lawyer, कहानी में आएगा ट्विस्ट! | Sanmarg

YRKKH : अक्षरा बन गई Lawyer, कहानी में आएगा ट्विस्ट!

मुंबई : शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का एक ही सपना था कि वे एक लॉयर बने। अभिनव ने अक्षरा का दिल से साथ दिया, उसे एग्जाम दिलवाए। मुश्किलों में अक्षरा के साथ डट कर खड़ा रहा। अब जाकर अक्षरा को उसकी मेहनत का फल मिल गया है। अक्षरा अब एक लॉयर बन चुकी है।

अक्षरा के घर आईं खुशियां

गोयंका परिवार में इस वक्त टेंशन का माहौल बना है कि अक्षरा का क्या रिजल्ट आने वाला है। दूसरी तरफ अक्षरा कान्हा जी के पास हाथ जोड़े बैठी होती है, तभी घरवालों को नेट पर जारी लिस्ट में अक्षरा का नाम नजर आता है। अक्षरा पास हो गई है। ये बात जब अक्षरा के कानों में पड़ती है तो वो खुशी के मारे कान्हा जी का कोटी कोटी धन्यवाद करती है। ये खबर वह अपने बेटे अबीर को फोन कर बताती है, अभिमन्यु भी अक्षरा की इस सफलता से बहुत खुश होता है। ऐसे में अबीर भी पूरे बिरला हाउस में नाचता फिरता है कि उसकी मॉम वकील बन गई है।

अक्षरा अब खुद लड़ेगी अपना केस?

अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा अक्षरा की खुशी में शामिल होने के लिए अबीर अभिमन्यु के साथ गोयंका हाउस पहुंचेगा। अक्षरा अबीर को देखकर अपने सारे दुख भूल जाएगी, लेकिन इस दौरान अक्षरा को अपने बेटे से अलग न होने की एक आस जागेगी। आने वाले एपिसोड्स में अक्षरा और अभी का रिश्ता और बिगड़ता हुआ दिखेगा। अक्षरा एक बार फिर अभिमन्यु को कोर्ट में चैलेंज करेगी और इस बार खुद अपना केस लड़ेगी, जिसमें हो सकता है जीत अक्षरा और अभिनव की हो जाए।

 

Visited 175 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर