कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही ‘भाभी’ से की शादी, मचा था बवाल | Sanmarg

कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही ‘भाभी’ से की शादी, मचा था बवाल

मुंबई : टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाने वाले मशहूर एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में राम गौतमी को अपना दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत है। राम खुले विचार रखते थे, उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद था, लेकिन गौतमी बिल्कुल अलग हैं। उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था। टीवी सीरियल ‘घर एक मंदिर’ में गौतमी ने राम की भाभी का किरदार प्ले किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। राम और गौतमी की जोड़ी रियल लाइफ में भी कुछ कम नहीं थी। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बेहद करीब आने लगे।
ऐसे किया था प्रोपोज
रील लाइफ में बेहद रोमांटिक इमेज रखने वाले राम कपूर ने गौतमी को रियल लाइफ में काफी सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में राम ने बताया कि उन्होंने गौतमी को एक पार्टी में प्रपोज किया और गौतमी ने बिना देर किए तुरंत हामी भर दी थी। इसके बाद राम और गौतमी साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन शादी के बंधन में बंध गए। राम और गौतमी दोनों एक-दूसरे से अच्छा बॉड शेयर करते है। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।

 

Visited 195 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर