Salman Khan : सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार | Sanmarg

Salman Khan : सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

मुंबई : बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के घर के बाहर रविवार को गोलीबारी करने वाले दो आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गुजरात पुलिस को मुंबई पुलिस ने आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचित किया था। आरोपियों के कच्छ जिले में होने की जानकारी सामने आई थी। इसी जानकारी के आधार पर कच्छ की स्थानीय अपराध शाखा को तकनीकी वर्क आउट और निजी मुखबिरों की सक्रियता से सूचना मिली थी कि आरोपी मतानमध मंदिर परिसर में मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस वहां छापेमारी करने पहुंची। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद से ही पुलिस आरोपियों का पीछा कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के आद आरोपी मुंबई-अहमदाबाद हाईवे की दिशा में फरार हुए थे। इस पर पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया और साइबर एक्सपर्ट की भी मदद ली। इस दौरान पुलिस को आरोपियों के गुजरात के कच्छ जिले के भुज में होने की जानकारी मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस ने भुज की पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची मुंबई पुलिस ने स्थानीय पुलिस की एक टीम को साथ में लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान निखिल गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

पुलिस मंदिर परिसर में छापेमारी कर विक्की साहब गुप्ता और सागर श्रीजोगेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर लिया। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी बिहार के चंपारन के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज से हिरासत में लिया गया था, बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले मोटरसाइकिल सवार दोनों आरोपी करीब एक महीने तक नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। सलमान खान का फार्महाउस भी इसी इलाके में है, ये जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को दी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में नवी मुंबई के तीन लोगों से पूछताछ की थी, जिनमें मकान मालिक, अपराध में इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन के पिछले मालिक, बिक्री की सुविधा देने वाले एजेंट और जांच के हिस्से के रूप में कई अन्य लोग शामिल थे।

सलमान के अपार्टमेंट के बाहर हुई थी गोलीबारी

बता दें कि सलमान खान के बांद्रा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो लोगों ने रविवार सुबह करीब पांच बजे चार गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया कि लावारिस छोड़ी गई मोटरसाइकिल पनवेल में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। अपराध शाखा की एक टीम ने वहां पहुंचकर वाहन मालिक और दो अन्य लोगों से पूछताछ की। अधिकारी के मुताबिक, संदिग्ध गिरजाघर के पास मोटरसाइकिल छोड़कर कुछ दूर तक पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। आरोपी बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़े, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर गए और वहां से बाहर निकल गए।

 

Visited 61 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर