घोड़े पर नहीं बल्कि इस रॉयल चीज से परिणीति को लेने आएंगे राघव चड्ढा | Sanmarg

घोड़े पर नहीं बल्कि इस रॉयल चीज से परिणीति को लेने आएंगे राघव चड्ढा

नई दिल्ली: राघव चड्ढा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। शादी से पहले हफ्ते भर चलने वाली रस्में की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। जिसकी शुरुआत रविवार (17 सितंबर ) से होगी। दिल्ली के कपूरथला हाउस में रश्में की शुरू होने की बात कही जा रही है। वहीं परिणीति को लेने के लिए राघव घोड़े से नहीं बल्कि खास चीज पर सवार होकर लेने आएंगे।

अरदास के साथ शुरू होगी रस्में

रविवार (17 सितंबर) को अरदास और शबद कीर्तन के साथ रस्म की शुरुआत हो जाएगी। अरदास में शामिल होने वालों में राघव-परिणीति के अलावा दोनों के परिवार, रिश्तेदार और कुछ करीबी लोग शामिल हो सकते है। इसके बाद ‘फैमिली गेट टू गेदर’ होगा यानी शादी के जश्न की शुरुआत दोनों परिवार मिलकर करेंगे। वहीं, जानकारी के अनुसार शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

उदयपुर के होटल में होगी शादी

उदयपुर में शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत 23 सितंबर को परिणीति के चूड़ा रस्म से होगी। इसके बाद संगीत, कॉकटेल, मेहंदी और बाकी रस्में होंगी। उदयपुर के लीला पैलेस होटल में शादी होगी। इसके अलावा दोनों सात फेरे ताज लेक पर लेंगे। खबर है कि दुल्हनिया को लेने राघव घोड़ी चढ़कर या लग्जरी कार में नहीं आएंगे बल्कि रॉयल बोट से पहुंचेंगे।

23 सितंबर की शाम को संगीत कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम गुआवा गार्डन में होगा। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इसमें 24 सितंबर की दोपहर 3.30 बजे जयमाला, 4 बजे फेरा और 6.30 बजे विदाई होगी। फिर शाम को 8.30 बजे रिसेप्शन होगा। इसमें बॉलीवुड से जुड़े सितारे और राजनीति से जुड़े मेहमान आ सकते हैं।

Visited 64 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर