पकंज त्रिपाठी की मां को नहीं पता उनका प्रोफेशन | Sanmarg

पकंज त्रिपाठी की मां को नहीं पता उनका प्रोफेशन

मुंबई : पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर में से एक हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। इस वक्त एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मां को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। जी हां, इस बात का खुलासा खुद पंकज त्रिपाठी ने एक इंटरव्यू में किया है। दरअसल, पंकज को पिछले साल नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, लेकिन इस अवॉर्ड के मिलने से एक हफ्ते पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। हाल ही में एक्टर बताया है कि वो पल उनके लिए दिल टूटने वाला था। इसके अलावा पंकज ने ये भी बताया कि वो उनके लिए नेशनल अवॉर्ड जितना एक सपना था।

नेशनल अवॉर्ड जीतने पर पंकज ने बताया अपना एक्सपीरियंस
आगे एक्टर ने कहा कि- ‘ये मेरे लिए एक सपना था। ये ही एक सफलता है जिसे मैं हमेशा से पाना चाहता था। जब मैं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में था तब आशीष विद्यार्थी ने ये अवॉर्ड जीता था। इसके बाद मनोज ने पिंजरा के लिए ये अवॉर्ड जीता, तब मुझे लगा कि ये कितनी बड़ी उपलब्धि है। तब से ही मैं चाहता था कि मैं कब ये अवॉर्ड अपने नाम करूंगा’।

पंकज त्रिपाठी ने इसके बाद आगे अपने पेरेंट्स के बारे में बात करते हुए बताया- “उनके माता पिता को कभी इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो क्या करते हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में क्या-क्या सफलता हासिल की हैं”। एक्टर ने आगे कहा कि- “अभी हाल ही में मेरी मां मेरे साथ मुंबई में रह रही थीं. लेकिन वो रोज ही मुझे गांव वापस जाने के लिए फोर्स कर रही थीं. उन्हें सिंपल लाइफ जीने की आदत है और वो ऐसे ही रहना पसंद करती है”।

पंकज त्रिपाठी की मां को नहीं पता उनका काम
पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मां को आज तक नहीं पता कि वो क्या करते है। एक दिन वो मुझसे कह रही थीं कि कोई मेरे बारे में पूछता हुआ घर आया था. उन्हें नहीं पता था कि मैं इतना पॉपुलर हूं। बता दें कि, पकंज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ 19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Visited 109 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर