अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दिन जाह्नवी कपूर ने किया था खूब बवाल, लगाया था… | Sanmarg

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के दिन जाह्नवी कपूर ने किया था खूब बवाल, लगाया था…

नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 16 साल हो गए हैं। कपल की आराध्या नाम की खूबसूरत बेटी हैं, जिनका जन्म उनकी शादी के करीब चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन की शादी के दिन जाह्नवी कपूर नाम की एक्ट्रेस और मॉडल ने दावा किया था कि अभिषेक बच्चन उनके पति हैं और ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाए थे। जाह्नवी कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘दस’ में काम किया था। कई लोगों ने दावा किया कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट था, हालांकि जब अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस के आरोपों से इनकार किया, तो हालात और भी गंभीर हो गए थे। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी के दिन तब खूब बवाल हुआ था।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाह्नवी कपूर ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में अभिषेक बच्चन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में केस दर्ज नहीं हुआ था। जाह्नवी कपूर ने अमिताभ बच्चन के घर के बाहर अपनी कलाई की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश भी की, जिसके बाद पुलिस ने खुदकुशी करने की कोशिश के जुर्म में मॉडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया था। खबरों की मानें, तो जाह्नवी कपूर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, हालांकि 10 हजार रुपये का जुर्माना चुकाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। इस घटना के बाद, वह एक्ट्रेस अचानक गायब हो गईं और कभी अभिषेक बच्चन के घर के बाहर नजर नहीं आईं। बता दें कि अभिषेक बच्चन 47 साल के हैं और ऐश्वर्या राय से सिर्फ 2 साल छोटे हैं।

Visited 352 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर