AR Rahman के घर में कीर्तन, हरे कृष्णा हरे रामा की धुन से गूंज उठा दुबई वाला आशियाना | Sanmarg

AR Rahman के घर में कीर्तन, हरे कृष्णा हरे रामा की धुन से गूंज उठा दुबई वाला आशियाना

मुंबई : मशहूर संगीतकार ए आर रहमान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि ए आर रहमान के दुबई वाले घर में कीर्तन हो रहा है जिसमें हरे कृष्णा का भजन गूंज रहा है और हर कोई कृष्ण की भक्ति में रमा दिख रहा है। इस वीडियो में ए आर रहमान नजर आ रहे हैं वो मुस्कुराते दिख रहे हैं। साथ ही वो हरे कृष्णा भजन को इन्जॉय कर रहे हैं। तभी कैमरा घूमता है और जाता है उन भक्तो पर जो भगवान कृष्ण के भजन गा रहे हैं। वो पूरी तरह कृष्ण की भक्ति में रमे दिख रहे हैं। ये वीडियो ए आर रहमान के दुबई वाले घर के लिविंग रूम का है जहां पर ये भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

जन्म से हिंदू हैं ए आर रहमान
ये बात भी सही है कि ए आर रहमान जन्म से मुसलमान नहीं हैं बल्कि उनके साथ हुए एक किस्से से उन्हें मुस्लिम बना दिया। दरअसल, उनकी बहन एक बार काफी बीमार हुईं जिसके बाद वो एक मुस्लिम धार्मिक स्थल पर गए और उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया। बस तब से उन्होंने नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान किया और हर कोई उन्हें ए आर रहमान के नाम से जानने लगा।

दिया है बेहतरीन म्यूजिक

ए आर रहमान अपने अलग तरह के म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। उनका संगीत ऐसा है जिसे सुनकर मुर्दों में भी जान जा आए। रूह को सुकून पहुंचाता है रहमान का संगीत, तभी तो आज वो सिनेमा के सबसे महंगे म्यूजिक कंपोजर हैं। रहमान ने पहली बार फिल्म रोजा के लिए म्यूजिक दिया। 90 के दशक में आया ये गाना सुपरहिट था, है और रहेगा। इसके बाद जिस भी फिल्म में ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया। वो हमेशा ही पसंद किया गया।

Visited 55 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर