Bigg Boss 13 के फेमस कपल असीम और हिमांशी हुए अलग, बताई असली वजह | Sanmarg

Bigg Boss 13 के फेमस कपल असीम और हिमांशी हुए अलग, बताई असली वजह

नई दिल्ली:  ‘बिग बॉस सीजन 13’ में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करने वाली जोड़ी अब अलग हो गई है। हिमांशी खुराना ने अपने लॉग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आसिम रियाज संग ब्रेकअप का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही ये भी लिखा कि ये दोनों अपनी धार्मिक मान्यताओं की वजह से प्यार की कुर्बानी दे रहे। हिमांशी खुराना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हिमांशी और आसिम के ब्रेकअप होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। उन्हें ये समझ में नहीं आ रहा कि आखिर ऐसा अचानक क्या हुआ कि दोनों ने अपनी राह अलग कर ली। अपने ब्रेकअप के बारे में हिमांशी ने सोशल मीडिया पर कंफर्म किया है।

 

लिखा ये पोस्ट 
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज से संग ब्रेकअप का ऐलान करते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। सिंगर ने लिखा- ‘हां, अब हम लोग साथ नहीं हैं। जो भी समय एक साथ बिताया वो बहुत अच्छा था। लेकिन अब साथ नहीं है। हमारे रिश्ते का सफर बेहतरीन रहा है और अब हम दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ रहे हैं। हम दोनों अपने-अपने धर्म का सम्मान करते हुए, अलग  धार्मिक मान्यताओं की वजह से प्यार की कुर्बानी दे रहे हैं। हमारे मन में एक दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। हम आपको गुजारिश करते हैं कि हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। हिमांशी।’

 

‘बिग बॉस 13’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी
हिमांशी और आसिम रियाज की लव स्टोरी की शुरुआत ‘बिग बॉस सीजन 13’ से हुई थी। शो में हिमांशी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी उसके बाद आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। शो में आने से पहले हिमांशी किसी और के साथ एंगेज थी लेकिन बाद में दोबारा फिर शो में आईं और आसिम से अपने प्यार का इजहार किया था। शो के ऑफ एयर होने के बाद भी दोनों लगातार एक साथ स्पॉट होते रहते थे।

Visited 113 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर