एक्टर रणदीप हुड्डा के सिर सजेगा सेहरा, लिन लैशराम के साथ करेंगे शादी | Sanmarg

एक्टर रणदीप हुड्डा के सिर सजेगा सेहरा, लिन लैशराम के साथ करेंगे शादी

नई दिल्लीः एक्टर रणदीप हुडा जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लिन लैशराम के साथ उनकी बीते कई दिनों से रिलेशनशिप की चर्चा चल रही थी। शनिवार(25 नवंबर) को दोनों ने अपनी शादी की अफवाहों पर खुशखबरी शेयर की है। जोड़े ने घोषणा की कि वे वास्तव में इस महीने इम्फाल, मणिपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हैं, जिसके बाद मुंबई में एक शादी का रिसेप्शन होगा।

नोट लिखकर रणदीप ने दी जानकारी

रणदीप से सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया है, साथ ही एक अनोखा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “महाभारत से सीख लेते हुए, जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी और उसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)


दो संस्कृतियों का है मिलन

इसके आगे रणदीप लिखते हैं, “जैसा कि हम इस यात्रा पर निकलने के लिए तैयार हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और रोशनी में -लिन और रणदीप”

पौराणिक थीम वाली शादी

इस हफ्ते की शुरुआत में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि महाभारत कनेक्शन को देखते हुए, रणदीप और लिन की शादी पौराणिक थीम पर होगी। जिसमें कहा गया था कि रणदीप एक निजता पसंद करने वाले व्यक्ति हैं और वह अपनी शादी पर मीडिया का ध्यान नहीं चाहते। यही एक कारण है कि वह शादी करने के लिए मणिपुर जा रहे हैं।

Visited 81 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर