अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, फैंस को ट्वीट कर दी जानकारी | Sanmarg

अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती, फैंस को ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। अमिताभ बच्चन के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद परेशान हो गए हैं। कई फैंस लगातार एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत में सुधार है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी चिंतित हो रहे हैं। 81 साल के अमिताभ को शुक्रवार के दिन सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था।

डाक्टर की निगरानी में अमिताभ

अभी अमिताभ बच्चन अस्पताल में ही हैं। उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। इस मामले में अभी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ बच्चन का उपचार जारी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

उन्होंने आज दोपहर में एक्स पर पोस्ट एक पोस्ट किया जिसमें लिखा है, ‘हमेशा ग्रेटिट्यूडय’। माना जा रहा है कि सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा है। वो पहले भी अपने फैंस को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आभार व्यक्त करते रहे हैं।

 

Visited 123 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर