Wholesale inflation in April : आलू-प्याज ने बढ़ाई थोक महंगाई, जानें आपके … | Sanmarg

Wholesale inflation in April : आलू-प्याज ने बढ़ाई थोक महंगाई, जानें आपके …

नई दिल्ली : अप्रैल का महीना थोक महंगाई के लिए अच्छा नहीं रहा। अप्रैल 2024 के लिए थोक महंगाई दर में 1.26% की बढ़त रही। ये 13 महीने का उच्चतम स्तर है। मार्च में ये 0.53% दर्ज की गई थी। वाणिज्य एवं सांख्यिकी मंत्रालय के मुताबिक, फूड आर्टिकल्स, इलेक्ट्रिसिटी, क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस, फूड प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग की कीमतों में तेजी के चलते थोक महंगाई दर में तेजी आई। फरवरी में थोक महंगाई दर 0.27% और जनवरी में 0.2% पर रही थी। दिसंबर में थोक महंगाई दर 0.73% दर्ज की गई थी।

कहां बढ़ी और कहां घटी महंगाई?
मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स में थोक महंगाई अप्रैल 2024 में -0.42% पर रही। मार्च में ये -0.85% पर थी।
प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई अप्रैल 2024 में 5.01% पर रही। मार्च में ये 4.51% पर थी।
फूड आर्टिकल्स की महंगाई अप्रैल 2024 में 7.74% पर रही। मार्च में ये 6.88% पर थी।
सब्जियों की महंगाई अप्रैल 2024 में 23.60% पर रही। मार्च में ये 19.52% पर थी।
नॉन-फूड आर्टिकल्स की महंगाई अप्रैल 2024 में -4.41% पर रही। मार्च में ये -4.13% पर थी।
ईंधन और ऊर्जा की महंगाई अप्रैल 2024 में 1.38% पर रही। मार्च में ये -0.77% पर थी।
खाद्य महंगाई आंकड़े
प्याज के दाम 56.99% से बढ़कर 59.75%
आलू के दाम 52.96% से बढ़कर 71.97%
फलों के दाम -2.95% से बढ़कर -1.78%
अंडा-मीट-मछली के दाम -1.86% से बढ़कर 0.88%

Visited 107 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर