RIL AGM 2023: रिलायंस बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा, नई पीढ़ी को सौंपी बिजनेस की कमान | Sanmarg

RIL AGM 2023: रिलायंस बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा, नई पीढ़ी को सौंपी बिजनेस की कमान

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्री के 46वें एजीएम से बड़ी सूचना मिली है। नीता अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर ईशा अंबानी की नियुक्ति की गई है। निदेशक मंडल में बोर्ड ने ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के नाम की सिफारिश की गई है। बता दें कि नीता अंबानी बोर्ड से हट जाएंगी लेकिन रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन बनी रहेंगी।

एजीएम में मुकेश अंबानी ने कहा कि बीते 10 सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 150 अरब डॉलर का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने वित्त वर्ष 2023 में 2.6 लाख नए लोगों नौकरी दी है। रिलायंस में मौजूदा समय में ऑनरोल कर्मचारियों की संख्या 3.9 लाख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने जितने इनडायरेक्ट आजीविका अवसर पैदा किए हैं वो कई गुना ज्यादा है।

कितना है RIL का रेवेन्यु ?

रेवेन्यु के बारे में जानकारी देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि कंसोलिडेट रेवेन्यू रिलायंस इंडस्ट्रीज का 9,74,864 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 22-2023 में रिलायंस का EBITDA 1,53,920 करोड़ रुपये था, जबकि नेट प्रॉफिट 73,670 करोड़ था। वहीं रिलायंस रिटेल की ताकत भी दोगुनी से ज्यादा बढ़ चुकी है।

वायरलेस ब्रॉडबैंड होगा लॉन्च

एजीएम में घोषणा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन 19 सितंबर को रिलायंस जियो फाइबर का तोहफा देश को दे सकता है। 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी के लिए एयर फाइबर का तोहफा मिलेगा। यह सेवा घर और ऑफिस में वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस देगा। जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और दूसरे बेटे अनंत अंबानी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। वहीं, बेटी ईशा अंबानी अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की है।

Visited 177 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर