मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर शख्‍स | Sanmarg

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ Gautam Adani बने एशिया के सबसे अमीर शख्‍स

नई दिल्ली : अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी एक बार फिर भारत ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। हाल के दिनों में उद्योगपति गौतम अडानी की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। विश्व रैंकिंग में गौतम अडानी शीर्ष 12 उद्योगपतियों में शामिल हो गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर फिसल गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, बीते दो दिनों में गौतम अडानी की नेटवर्थ में 7.67 बिलियन अमेरिकी डॉलर (63,797 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से शुक्रवार (5 जनवरी 2024) को उनकी कुल नेटवर्थ 97.6 बिलियन डॉलर (8.12 लाख करोड़ रुपए) हो गई।
अंबानी को पीछे छोड़ दिया
इस वृद्धि के साथ ही गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। मुकेश अंबानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ 97 बिलियन डॉलर (8.07 लाख करोड़ रुपए) है। पिछले दो दिनों अंबानी की नेटवर्थ में 665 मिलियन डॉलर (5,529 करोड़ रुपए) की बढ़ोतरी हुई। दुनिया के शीर्ष अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी 12वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी इस सूची में 12वें स्थान से खिसक कर 13वें स्थान पर आ गए हैं।
दो अन्य भारतीय को भी जगह
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 50 अरबपतियों की सूची में गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के अलावा दो अन्य भारतीय उद्योगपतियों ने भी जगह बनाई है। इनमें शापूर मिस्त्री 34.6 बिलियन डॉलर (2.88 लाख करोड़ रुपए) नेटवर्थ के साथ 38वें नंबर पर हैं। वहीं, एचसीएल टेक्नॉलोजीज के को-फाउंडर शिव नाडर 33 बिलियन डॉलर (2.74 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 45वें नंबर पर हैं।

 

Visited 181 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर