Byju Raveendran Net Worth Zero : बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ हो गई जीरो, अब तक सबसे बड़ा नुकसान | Sanmarg

Byju Raveendran Net Worth Zero : बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ हो गई जीरो, अब तक सबसे बड़ा नुकसान

नई दिल्ली : संकट में फंसी एडटेक कंपनी बायजू के सीईओ बायजू रविंद्रन को पिछले एक साल में तगड़ा झटका लगा है। एक तरफ तो देश में अरबपतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं, दूसरी तरफ युवा अरबपतियों की लिस्ट में शामिल रहे बायजू रविंद्रन की नेट वर्थ अब जीरो आंकी गई है। एक साल पहले उनकी नेट वर्थ 17545 करोड़ रुपये (2.1 अरब डॉलर) थी। यह खुलासा फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स 2024 के जरिए हुआ है।

फोर्ब्स लिस्ट से हुआ खुलासा

फोर्ब्स ने बताया कि पिछले साल की लिस्ट के मुकाबले इस साल सिर्फ 4 लोग ही इससे बाहर गए हैं। इनमें से एक बायजू रविंद्रन भी हैं। पिछले एक साल से जारी संकट के बाद ब्लैकरॉक ने एडटेक कंपनी बायजू की वैल्युएशन 22 अरब डॉलर से घटकर 1 अरब डॉलर कर दी थी। इसके चलते भारतीय स्टार्टअप के पोस्टर बॉय रहे बायजू रविंद्रन को भी तगड़ा झटका लगा है और उनकी नेट वर्थ शून्य कर दी गई है।

कंपनी ने अमेरिका में भी रखा कदम

बायजू की स्थापना 2011 में हुई थी। यह स्टार्टअप बहुत तेजी से आगे बढ़ा और 2022 में 22 अरब डॉलर की बड़ी वैल्युएशन हासिल कर ली। जल्दी-जल्दी मिल रही सफलता से उत्साहित होकर कंपनी ने अमेरिका में भी कदम रखे। मगर, इसके बाद लगातार कंपनी को झटके पर झटके लगते रहे। फिर बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ निवेशकों में विवाद छिड़ गया। अब हालत यह है कि बायजू जनवरी, 2024 से ही अपने कर्मचारियों को समय से सैलरी नहीं दे पा रहा है। साथ ही कंपनी में लगातार छंटनी भी जारी है।

Visited 109 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर