तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव | Sanmarg

तेजी के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, इन शेयरों में दिखा उतार-चढ़ाव

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(BSE) का इंडेक्स सेंसेक्स आज शुक्रवार(23 फरवरी) को बाजार बंद होने तक आखिरी सत्र में 15.44 अंक टूटकर 73142.80 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(NSE) का बेंचमार्क निफ्टी भी 4.75 अंक की गिरावट के साथ 22212.70 के लेवलपर बंद हुआ। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच बेंचमार्क सूचकांकों ने शुक्रवार के सत्र की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी। लगातार पांचवें सत्र में निफ्टी 50 ने रिकॉर्ड लेवल को छुआ।

इन शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव

शेयर बाजार में सूचना प्रौद्योगिकी (IT), बैंक, धातु और तेल और गैस शेयरों में आज भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 को ग्लोबल इक्विटी रैली के बीच आईटी और बैंक शेयरों में बढ़ोतरी से बढ़ावा मिला, लेकिन मुनाफावसूली के बीच यह सपाट बंद हुआ। शुक्रवार को कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। पीएसयू, आईटी और मेटल इंडेक्स आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा, पीएसई और एफएमसीजी शेयर भी गिरावट में बंद हुए।

दुनिया के बाजार में तेजी

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों के चलते कारोबारी दिन की शुरुआत में एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार कुछ समय के लिए ठहर गया। लाइवमिंट की खबर के मुताबिक,कारोबारी सत्र में पूंजीगत सामान और औद्योगिक क्षेत्रों ने ताकत दिखाई, जो विनिर्माण और सेवाओं में प्रगति से समर्थित है। एनवीडिया की प्रभावशाली कमाई के बाद शुक्रवार को विश्व बाजार मुख्य रूप से बढ़त के साथ खुले, जिससे दूसरी तकनीकी कंपनियों में उछाल आया और वॉल स्ट्रीट एक और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

 

Visited 46 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर