Bengal Crime : पति पे पत्नी को निर्वस्त्र कर … | Sanmarg

Bengal Crime : पति पे पत्नी को निर्वस्त्र कर …

 अवैध संबंध के आरोप में पत्नी का सिर मुंडवाया

महिला को बाल मुंडवा कर घर से बाहर निकालने का आरोप

अभियुक्त पति हुआ गिरफ्तार
दक्षिण 24 परगना : अवैध संबंध के आरोप में पत्नी के सिर के बालों काे मुंडवा कर निर्वस्त्र करके घर से बाहर निकालने का आरोप पति पर लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से इलाके में चर्चा तेज हो गई। यह घटना कैनिंग थानांतर्गत हाटपुकुरिया इलाके की है।मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त पति शेख असमत का पास के गांव की एक महिला से अफेयर काफी दिनों से चल रहा था। इसकी जानकारी असमत की पत्नी को होने पर पति के अफेयर का विरोध वह हमेशा करती थी। महिला का पति और उसके परिजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस बीच गत 20 अगस्त की दोपहर को उसका पति अपने एक परिचित को घर पर लाकर उससे दुष्कर्म करवाने का प्रयास किया। दुष्कर्म में बाधा देने पर अवैध संबंध का हवाला देकर मुंडवा कर घर से निकाल दिया। इसके बाद घटना को लेकर महिला ने अपने पति के खिलाफ कैनिंग और बारुईपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने बारुईपुर पुलिस के एसपी कार्यालय में पति सहित 11 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला के पति असमत शेख को गिरफ्तार कर घटना की जांच में जुट गई। इस तरह की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Visited 58 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

Leave a Reply

ऊपर