Egra Blast : कौन है भानु बाग? किस पार्टी से जुड़ा है विस्फोट कांड का मास्टर माइंड? | Sanmarg

Egra Blast : कौन है भानु बाग? किस पार्टी से जुड़ा है विस्फोट कांड का मास्टर माइंड?

Fallback Image

पहले भी गिरफ्तार हो चुका है अभियुक्त भानु बाग
सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : मंगलवार की सुबह तेज विस्फोट की आवाज के साथ पूर्व मिदनापुर का एगरा इलाका गुंजयमान हो उठा। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई किलोमीटर तक इसी आवाज सुनी गयी। यही नहीं लोगों के शरीर के चिथड़े-चिथड़े उड़ गए। इस मर्मांतिक घटना को लेकर पूरे राज्य भर में चर्चा हो रही है। इस बीच सवाल उठता है कि जिस व्यक्ति के कारखाने में यह मर्मांतिक घटना घटी है वह आखिर कौन है ? भाजपा की तरफ से आरोप लगाया गया कि जिस व्यक्ति के कारखाने में विस्फोट हुआ है वह स्थानीय तृणमूल नेता के रूप में परिचित है। अभियुक्त का नाम कृष्णपद बाग उर्फ भानु बाग है। मंगलवार की दोपहर पूर्व मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक अमरनाथ के ने बताया कि अवैध तरीके से पटाखा कारखाना चलाने के आरोप में भानु को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। बाद में उसे अदालत से जमानत मिल गयी थी। इसके बाद से वह चोरी-छिपे पटाखा कारखाना चलाने लगा था। वहीं भाजपा के आरोप को सीएम ने अस्वीकार किया है। सीएम ने कहा कि अगर अभियुक्त तृणमूल से जुड़ा होता तो राज्य पुलिस उसे अ‍वैध पटाखा कारखाना चलाने के आरोप में क्यों गिरफ्तार करती? कुछ दिनों पहले पंचायत को भाजपा ने खरीद लिया था। घटना के बाद से भानु ओडिशा के तरफ भाग गया है। पुलिस की ओर से अभियुक्त की तलाश की जा रही है।

Visited 153 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर