WB Weather: शुक्रवार से बदलेगा बंगाल का तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम | Sanmarg

WB Weather: शुक्रवार से बदलेगा बंगाल का तापमान, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

कोलकाता: बंगाल में बीते दो दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण रात और सुबह के समय हल्की ठंड लग रही है। बीते सप्ताह गर्मी के बाद इस हफ्ते में तापमान में परिवर्तन देखा जा रहा है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप की वजह से मौसम गर्म होता है। आपको आगे बताते हैं कि कोलकाता समेत बंगाल के अन्य हिस्सों में आज कैसा रहेगा मौसम।

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम ?
दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में फिलहाल सुबह और शाम का मौसम सुहावना है। खासकर सुबह और रात के समय जिले में हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार से दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। जबकि शनिवार के बाद तापमान में थोड़ी और बढ़ोतरी होगी। दक्षिण बंगाल के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें: Kolkata Metro: गंगा के नीचे से चलने वाली मेट्रो के टिकट की कीमत क्या होगी ?

कोलकाता में कुछ इस तरह रहेगा मौसम

आज कोलकाता में मौसम सुहावना रहेगा। मौसम विभाग के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कोलकाता के कई शहरों के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। कल यानी शुक्रवार से कोलकाता शहर का तापमान थोड़ा बढ़ेगा।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

उत्तर बंगाल में मौसम सुहावना रहेगा। उत्तर बंगाल के पर्यटन केंद्रों में सुहावने मौसम में लोग घूम रहे हैं। हालांकि, उत्तर बंगाल के पहाड़ी इलाकों, खासकर पहाड़ी दार्जिलिंग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

Visited 182 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर